
|
संजय गांधी (14 दिसंबर 1946 – 23 जून 1980) “ विकास के लिए जनसंख्या अनुशासन अनिवार्य है। “ – संजय गांधी संजय गांधी देश के सुधार के लिए 5 मुख्य लक्ष्य रखे थे: 1. साक्षरता (Literacy) 2. परिवार नियोजन (Family Planning) 3. वृक्षारोपण (Tree Plantation) 4. जातिवाद का उन्मूलन (Eradication of Casteism) 5. दहेज प्रथा की समाप्ति (Abolition of Dowry) संजय गांधी भारत के एक प्रभावशाली राजनेता थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र और राजीव गांधी के छोटे भाई थे। उनका विवाह मेनका गांधी से हुआ था और उनके पुत्र का नाम वरुण गांधी है। भारत के सबसे शक्तिशाली और चर्चित युवा राजनेताओं में से एक थे। उनकी पढ़ाई दून स्कूल और स्विट्जरलैंड में हुई। उन्हें मशीनों और कारों का बहुत शौक था। उच्च शिक्षा के लिए वे इंग्लैंड गए, जहाँ उन्होंने रोल्स-रॉयस (Rolls-Royce) कंपनी में ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग की तीन साल की एप्रेंटिसशिप की। संजय गांधी का सपना भारत में स्वदेशी सस्ती कार बनाना था ताकि आम जनता भी कार का लुत्फ उठी सके और वे उनके बजट में भी आये।. अतः 4 जून 1971 को उन्होने मारुति मोटर्स नामक कम्पनी की स्थापनी की। वे कम्पनी सर्वप्रथम एम.डी. बने। मारुति उद्योग, भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर को हमेशा के लिए बदल दिया। |
|
||||||||||||||||


